मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 4, 2024 2:05 अपराह्न

printer

विधानसभा चुनाव परिणाम: रुझानों में आंध्र प्रदेश में टीडीपी और ओडिशा में भाजपा को बढ़त

 

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनावों और विभिन्न राज्यों में विधानसभा की 25 सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती सुचारू रूप से चल रही है।

 

आंध्र प्रदेश में 175 में से एक सीट का परिणाम तेलुगु देशम पार्टी के पक्ष में गया है। शेष 174 सीटों के रुझान इस प्रकार है-
टी.डी.पी. 132 सीट पर आगे है।  
भाजपा 7 सीटों पर आगे है।
जे.एस.पी. 20 सीटों पर आगे है।
वाई.एस.आर. कांग्रेस पार्टी 15 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

 

ओडिशा में सभी 147 सीटों के रुझान मिल गए हैं।
भारतीय जनता पार्टी 75 सीटों पर आगे हैं।
बीजू जनता दल 55 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
कांग्रेस 15 सीटों पर आगे चल रही है।
अन्‍य 2 सीटों पर आगे हैं।

 

बिहार की अगिआंव, गुजरात की विजापुर, पोरबंदर, मानवादर, खम्भात, वघोडिया, हरियाणा की करनाल, हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला, लाहौलस्‍पीति, सुजानपुर, बरसर, गग्रेट, कुटलेहार, झारखण्‍ड की गान्‍देय, कर्नाटक की शोरापुर, राजस्थान की बागीडोरा, तमिलनाडु की विलावानकोड, तेलंगाना की सिकन्‍दराबाद छावनी, त्रिपुरा की रामनगर, उत्‍तर प्रदेश की डडरोल, लखनऊ पूर्व, गैन्‍सारी, दुद्धी और पश्चिम बंगाल की भागबनगोला और बारानगर विधानसभा सीट के उपचुनाव की गिनती जारी है।

 

इनमें से भाजपा 13 सीटों पर और 7 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।