अक्टूबर 13, 2024 9:05 अपराह्न

printer

विधानसभा चुनाव तैयारी को लेकर सभी राजनीतिक दलों का बैठकों का दौर जारी

विधानसभा चुनाव तैयारी को लेकर सभी राजनीतिक दलों का बैठकों का दौर जारी है। भाजपा ने कल रांची में महत्वपूर्ण बैठक बुलायी है, जिसमें प्रदेश चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा के भी शामिल होने की संभावना है। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में होनेवाली इस बैठक में पदाधिकारी और मोर्चा तथा जिलाध्यक्ष भी हिस्सा लेंगे।

 

अन्य दलों में भी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन जारी है। सभी राजनीतिक दलों के फिलहाल प्रत्याशी चयन और सीट शेयरिंग प्रमुख एजेंडा है। सीट शेयरिंग को लेकर इंडी गठबंधन की भी जल्द बैठक होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला