अक्टूबर 12, 2024 6:55 अपराह्न

printer

विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है

विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है। बैठकों और मुलाकातों का दौर भी जारी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने नई दिल्ली में हेमंत सोरेनए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक के बाद आज रांची लौटे।

 

रांची लौटने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आचार संहिता लगने के बाद गठबंधन दल की बैठक होगी, जिसमें सीटों के बंटवारे पर निर्णय लिया जाएगा।