विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सियासी हलचल तेज हो गयी है। सभी राजनीतिक दलों की बैठकों का दौर जारी है। इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा आज प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है।
इससे पहले रांची में एनडीए घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग के फार्मूले की घोषणा करते हुए पार्टी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह चुनाव सत्ता के लिए नहीं है बल्कि झारखंड की अस्मिता बचाने का चुनाव है।