विधानसभा चुनाव को लेकर डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ संयुक्त रुप से ऑपरेशन चलाने पर सहमति बनी।
बैठक के बाद डीजीपी श्री सिंह ने बताया कि राज्य में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।
वहीं अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, डॉ. नेहा अरोड़ा ने रांची के धुर्वा में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि अब तक लगभग 57 करोड़ के अवैध सामान और नकद बरामद की गई है।