अक्टूबर 19, 2024 5:31 अपराह्न

printer

विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर इंडि-गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच विचार-विमर्श जारी

विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर इंडि-गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच विचार-विमर्श जारी है। इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और वामदल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी इंडि गठबंधन में सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए आज रांची पहुंच रहे हैं।

 

बैठक में भाग लेने के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस के पर्यवेक्षक मल्लू भट्टी विक्रमार्क और सीपीआई महासचिव डी. राजा रांची पहुंच गये हैं। श्री गांधी रांची में आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला