विधानसभा चुनाव के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता से संबंधित कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से दो दिवसीय आर्ट- 81 महोत्सव का आयोजन आज से हो रहा है।
राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में स्वीप के तहत होने वाले इस महोत्सव में देश के 81 कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।