अक्टूबर 15, 2024 8:38 अपराह्न

printer

विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज

विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है। एनडीए और इंडी गठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बैठकों का दौर जारी है। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की कोर कमिटी की आज दिल्ली में बैठक होगी। बैठक में प्रदेश भाजपा के नेताओं के अलावा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होने की संभावना है।

कांग्रेस पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के तीन वरीय नेताओं को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। इनमें तारीक अनवर, अधीर रंजन चौधरी और भट्टी विक्रमार्क मल्लू शामिल हैं।

सत्तारूढ़ गठबंधन के प्रमुख घटक दल झामुमो ने पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष को सहयोगी दलों से सीट बंटवारे और प्रत्याशी चयन के लिए अधिकृत किया है। उधर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा है कि गठबंधन के घटक दलों के साथ सीट शेयरिंग के मामले पर लगभग सहमति बन गयी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला