सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव में से चार के परिणाम मिल गए हैं। मिज़ोरम में डम्पा विधानसभा सीट के उपचुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट उम्मीदवार डॉ आर ललथंगलियाना 562 वोटों से चुनाव जीत गए हैं।
जम्मू कश्मीर की नगरोटा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार देवयानी राणा विजयी हुई हैं। पंजाब में तरनतारन सीट आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह संधू ने जीत ली है। राजस्थान में अन्ता सीट पर कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया विजयी रहे हैं। अन्य चार सीटों के लिए मतगणना चल रही है।