विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पूर्व विधायक नीलम करवरिया के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्रीमती करवरिया एक समर्पित जनप्रतिनिधि थीं। भाजपा से दो बार विधायक रहे उदयभान करवरिया की पत्नी नीलम करवरिया 2017 में मेजा सीट से विधायक चुनी गयीं थीं। 2022 का विधानसभा चुनाव वह हार गईं। नीलम करवरिया का हैदराबाद के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।