विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने महिलाओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया। वे चमोली जिले के नौटी गांव में आयोजित उफराईं देवी मोड़वी महोत्सव को संबोधित कर रही थीं।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी को अपने रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ आगे बढ़ना होगा और नई पीढ़ी को अपने रीति-रिवाजों के बारे में बताना होगा। नौटी में दस दिवसीय महोत्सव का आयोजन 14 साल बाद किया जा रहा है। इस महोत्सव में देवी भूम्याल के रूप में पूजी जाती है।