मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 8, 2023 6:50 अपराह्न

printer

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सिहुंता में जन समस्याएं सुनी और उनका किया निपटारा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज सिहुंता के छलाड़ा कार्यालय में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया। उन्होंने शेष समस्याओं के जल्द समाधान के संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जन सेवा और जन कल्याण के मूलमंत्र को समक्ष रखकर कार्य कर रही है। गरीब व उपेक्षित वर्गों का उत्थान, महिला सशक्तिकरण, जन भागीदारी से सुशासन, जन समस्याओं का त्वरित निवारण, पारदर्शी प्रशासन तथा सभी वर्गों व क्षेत्रों का समान एवं संतुलित विकास प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के लोगों की आंकाक्षाओं तथा आशाओं के अनुरूप विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है। वह भटियात विधानसभा क्षेत्र में बिजली, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।