विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के जन्मदिन के अवसर पर स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भटियात के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलदीप सिंह पठानिया को इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भटियात एवं संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों, प्रबंधन तथा स्थानीय लोगों ने केक काटकर शुभकामनाएं दी ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा के प्रशिक्षणार्थियों एवं सभी क्षेत्र वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए विश्वास, सहयोग और समर्थन के आभारी रहेंगे । उन्होंने कहा कि जन कल्याण उनकी सदैव प्राथमिकता रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बिना किसी भी भेदभाव से क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दिया है जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान नर्सिंग सेवाओं के साथ संस्कारों के लिए भी प्रदेश के नाम को ख्याति दिला रहा है। उन्होंने संस्थान के बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय के दौरान संस्थान में अन्य विषयों से संबंधित पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे ।
इस दौरान संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए ।