अगस्त 29, 2024 4:46 अपराह्न

printer

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने हिन्दुस्तान टाईम्स के ब्यूरो चीफ गौरव बिष्ट के निधन पर जताया शोक

 

हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने हिन्दुस्तान टाईम्स के ब्यूरो चीफ गौरव बिष्ट के आकस्मिक निधन  पर गहरा शोक प्रकट किया है। अपने शोक सन्देश में श्री पठानिया ने कहा कि गौरव बिष्ट का जाना मीडिया जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है जिसकी भरपाई करना नामुमकिन है। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि गौरव बिष्ट निर्भिक तथा बेबाक पत्रकार थे। गम्भीर से गम्भीर विषयों को उठाने से वे गुरेज नहीं  करते थे। उनकी समाचार लेखन कला अभूतपूर्व थी। कुलदीप पठानियां ने कहा कि गौरव बिष्ट ने सदैव साकारात्मक पत्रकारिता की तथा समाज व जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने में हमेशा अपनी महत्वपूर्ण  भूमिका निभाई थी।

कुलदीप पठानिया ने गौरव बिष्ट के निधन पर अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की है तथा दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है। हिमाचल प्रदेश विधान सभा उपाध्यक्ष श्री विनय कुमार, विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा तथा संयुक्त  निदेशक विधान सभा  हरदयाल भारद्वाज ने भी गौरव बिष्ट के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है तथा दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।