जुलाई 27, 2024 6:23 अपराह्न

printer

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 27 जुलाई (शनिवार) को दोपहर बाद चंबा पहुंचेंगे

विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 28 को अंतरराष्ट्रीय  मिंजर मेला- 2024 के शुभ आरंभ अवसर पर राज्यपाल महोदय के साथ रहेंगे । 
29 जुलाई को कुलदीप सिंह पठानिया अंतर्राष्ट्रीय  मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि होंगे। वह 30 जुलाई को सुबह 11 चंबा से  सिहुन्ता  रवाना होंगे।  विधानसभा अध्यक्ष 31 जुलाई को 11.30 बजे सिहुन्ता से शिमला प्रस्थान करेंगे ।