मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश की जनता को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार वचनबद्ध

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश की जनता को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार वचनबद्ध है। इसी उद्देश्य से विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की जनता को लाभान्वित किया जा रहा है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज चम्बा जिला मुख्यालय के बचत भवन में आयोजित जिला कल्याण समिति की बैठक के दौरान अपने संबोधन में कही।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार का सामाजिक सुरक्षा के कार्यक्रमों की तरफ विशेष ध्यान है तथा पहली मर्तबा हिमाचल प्रदेश में कानून के माध्यम से अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दर्जा देकर सरकार ने ऐसे बच्चों के पालन पोषण व पढ़ाई लिखाई का जिम्मा लिया है। ऐसा करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है।

राज्य सरकार का यह कदम सराहनीय है जिसके लिए सरकार बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि कल्याण विभाग की अन्य योजनाओं के माध्यम से भी समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के तहत जिला चम्बा में 76 करोड़ 12 लाख रूपए पेंशन योजनाओं पर व्यय किए गए जिससे 47 हजार 659 लोग लाभान्वित हुए। इसी कड़ी में वर्ष 2023-24 में जिला चंबा में पेंशन योजना पर 41 करोड़ 18 लाख रुपय व्यय किए जाएंगे जिससे 49 हजार 865 लोग लाभान्वित होंगे। इस बजट को सभी की सहमति से अनुमोदित किया गया है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने संबंधित विभाग को अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के बच्चों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण देने के पश्चात उनकी प्लेसमेंट सुनिश्चित बनाने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होने विकलांग छात्रवृत्ति योजना का अधिकाधिक प्रचार प्रसार कर पात्र बच्चोंं को लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान चुराह के विधायक डॉ हंस राज, भरमौर के विधायक डॉ जनक राज, डलहौज़ी के विधायक डी एस ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नेयर, उपायुक्त अपूर्व देवगन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला