मई 22, 2025 2:30 अपराह्न

printer

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जापान के उप विदेश मंत्री तेकिहिरो फुनाकोशी से मुलाकात की

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने आज टोक्यो, में जापान के उप विदेश मंत्री तेकिहिरो फुनाकोशी से मुलाकात की। विदेश सचिव-उप विदेश मंत्री संवाद के दौरान, श्री मिस्री ने भारत का संदेश दिया कि आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता है। इस चर्चा में भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर बल दिया गया। 

   

 

श्री मिस्री की जापान के वरिष्ठ उप विदेश मंत्री हिरोयुकी नमाजु से भी भेंट हुई। इस बैठक में दोनों नेताओं ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भारत-जापान सहयोग और अन्य सामान्य हितों के मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला