विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने आज जापान के गुन्मा प्रांत के राज्यपाल इचिता यामामोटो से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मार्गेरिटा ने कहा कि भारत और जापान के बीच राज्य-प्रांतीय सहयोग ‘विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी’ का एक प्रमुख स्तंभ है। उन्होंने बताया कि गुन्मा प्रांत के राज्यपाल जापानी व्यवसायों और बैंकों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत दौरे पर हैं। श्री मार्गेरिटा ने विनिर्माण, प्रौद्योगिकी, गतिशीलता, लघु और मध्यम उद्यमों, स्टार्टअप और अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।
News On AIR | फ़रवरी 6, 2026 6:51 अपराह्न
विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने जापान के गुन्मा प्रांत के राज्यपाल इचिता यामामोटो से मुलाकात की