जुलाई 16, 2025 5:39 अपराह्न

printer

विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा 18 से 22 जुलाई तक अफ्रीका के लेसोथो के इस्वातिनी और 23 से 25 जुलाई तक दक्षिण अफ्रीका की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे

विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा 18 से 22 जुलाई तक अफ्रीका के लेसोथो के इस्वातिनी और 23 से 25 जुलाई तक दक्षिण अफ्रीका की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। श्री मार्गेरिटा इस दौरान इस्वातिनी के राजा मस्वाती तृतीय और प्रधानमंत्री से भेंट करने करेंगे। वे इस्वातिनी के विदेश मंत्री के साथ बैठक में आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा और द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। श्री मार्गेरिटा भारतीय प्रवासियों से भी मिलेंगे और इस्वातिनी में भारत की विकास साझेदारी पहलों को उजागर करने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

    राज्य मंत्री लेसोथो के राजा लेत्सी तृतीय और प्रधानमंत्री सैमुअल मटेकेन से भेंट करेंगे। श्री मार्गेरिटा विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

    दक्षिण अफ्रीका में, श्री मार्गेरिटा 24 और 25 जुलाई को स्कुकुज़ा में होने वाली आगामी जी-20 मंत्रिस्तरीय बैठकों में भाग लेंगे। उनका जी-20 के अन्‍य सदस्यों के साथ द्विपक्षीय बैठक का भी कार्यक्रम है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला