मार्च 11, 2026 12:43 अपराह्न

printer

विदेश राज्‍य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने चिली के राष्ट्रपति जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट से की मुलाकात

विदेश राज्‍य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने चिली के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट के साथ मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री सिंह ने बताया कि उन्‍होंने व्‍यापार, निवेश, महत्‍वपूर्ण खनिज, स्‍वच्‍छ ऊर्जा और नवाचार सहित अपने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए चिली की नई सरकार के साथ निकटता के साथ कार्य करने के प्रति भारत की वचनबद्धता दोहराई। श्री सिंह ने राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं भी दीं। उन्‍होंने कहा कि देश भारत-चिली संबंधों में एक नये अध्‍याय की शुरूआत करने की आशा कर रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला