सिंगापुर की यात्रा पर गए विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री जयशंकर ने कहा कि सिंगापुर भारत की एक्ट ईस्ट नीति के केंद्र में है।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में, विवियन बालाकृष्णन ने कहा कि जैसे-जैसे दुनिया बहुध्रुवीय होती जा रही है, भारत इन प्रमुख ध्रुवों में से एक के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सिंगापुर की अपनी यात्रा के बाद, विदेश मंत्री शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए चीन के तियानजिन जाएंगे।