विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन लेयान से भेंट की। डॉक्टर जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह यूरोप के साथ भारत के संबंधों को फिर सक्रिय करने के विचारों की प्रशंसा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान भारतीय मंत्रियों और यूरोपीय संघ के आयुक्तों के समूह की व्यापक भागीदारी भारत और यूरोपीय संघ के प्रगाढ़ संबंधों को दिए गए महत्व का प्रमाण है।
इससे पहले, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, नई दिल्ली पहुंचीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। यूरोपीय संघ के आयुक्तों के समूह की भारत की पहली यात्रा पर आई हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। यूरोपीय संघ के 27 आयुक्तों में से 22 आयुक्त भारत की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इस यात्रा से द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे। भारत और यूरोप वर्ष 2004 से महत्वपूर्ण साझेदार हैं और उनके द्विपक्षीय संबंध विभिन्न क्षेत्रों में प्रगाढ़ हुए हैं।