जुलाई 19, 2024 8:49 अपराह्न

printer

विदेश मंत्री सुब्रण्‍यम जयशंकर ने आज यूक्रेन के विदेश मंत्री से बातचीत की

 

 

विदेश मंत्री सुब्रण्‍यम जयशंकर ने आज यूक्रेन के विदेश मंत्री से बातचीत की। दोनों नेताओं ने आपसी हित के विभिन्‍न मुद्दों पर चर्चा की। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय और संस्थागत तंत्र सहित कई संबंध हैं। श्री जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में मॉस्‍को में भारत और रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिंसा और हिंसा से प्रभावित निर्दोष लोगों पर अपने विचार स्‍पष्‍ट किये थे।

म्यामां की स्थिति पर उन्‍होंने कहा कि वहां संकट जारी है और भारत संकट का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है। उन्होंने कहा कि भारत म्यांमा में लोकतंत्र की बहाली का समर्थन करता है।