अक्टूबर 3, 2024 5:41 अपराह्न

printer

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मणयम जयशंकर श्रीलंका की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मणयम जयशंकर कल श्रीलंका की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। श्रीलंका में राष्‍ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के पिछले सप्‍ताह कार्यभार संभालने के बाद भारत और श्रीलंका के बीच यह पहली उच्‍च स्‍तरीय यात्रा होगी।