अक्टूबर 27, 2025 6:44 अपराह्न

printer

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने जापान के विदेश मंत्री मोटेगी तोशिमित्सु से भेंट की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज जापान के अपने समकक्ष मोटेगी तोशिमित्सु से भेंट की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि मलेशिया में आसियान शिखर सम्मेलन से इतर मिले दोनों नेताओं ने भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। उन्होंने आगे कहा कि दोनों देश भारत और जापान के बीच अगले दशक के सहयोग के संयुक्त दृष्टिकोण को लागू करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए। नेताओं ने वैश्विक स्थिति और हिंद-प्रशांत सहयोग पर भी अपने विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने आगे कहा कि उनकी बातचीत भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की मजबूती और गर्मजोशी को दर्शाती है।