जनवरी 27, 2025 2:23 अपराह्न

printer

विदेश मंत्री डॉ सुब्रमण्‍यम जयशंकर आज से संयुक्‍त अरब अमीरात की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगे

विदेश मंत्री डॉ सुब्रमण्‍यम जयशंकर आज से संयुक्त अरब अमीरात की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगे। यात्रा के दौरान डॉ जयशंकर दोनों देशों के बीच घनिष्ठ साझेदारी की समीक्षा और द्विपक्षीय संबंधों  को और अधिक मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच समग्र रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और संबंधों को नई गति प्रदान देने का अवसर प्रदान करेगी।