जनवरी 30, 2026 6:16 अपराह्न

printer

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने सूडान के विदेश मंत्री सलीम अहमद इब्राहिम के साथ की बैठक

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज दोपहर बाद नई दिल्ली में सूडान के विदेश मंत्री सलीम अहमद इब्राहिम के साथ बैठक की। डॉ० जयशंकर ने सूडान में हिंसा को समाप्त करने और वार्ता बहाल करने के प्रति भारत की स्थिति को दोहराया। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में विदेश मंत्री डॉ० जयशंकर ने कहा कि उन्‍होंने जारी मानवीय समर्थन और शिक्षा तथा क्षमता वर्धन आदान-प्रदान पर चर्चा की