विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल शाम नई दिल्ली में डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति राक्वेल पेना से भेंट की। दोनों नेताओं ने भारत और डोमिनिकन गणराज्य के बीच आपसी संबंधों, विशेष रूप से व्यापार और वाणिज्य, शिक्षा, प्रतिरक्षा और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में संबंध बढ़ाने के उपायों पर विचार किय़ा। सुश्री पेना कल सुबह चार दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंची थीं। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की। उनका स्वागत करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भारत और डोमिनिकन गणराज्य राजनयिक संबंधों की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, इसे देखते हुए उनकी यात्रा अत्यंत सामयिक है।
News On AIR | अक्टूबर 4, 2023 10:03 पूर्वाह्न | डोमिनिकन गणराज्य-उपराष्ट्रपति
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति राक्वेल पेना से भेंट की
