विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर यूरोपीय संघ (ईयू) की दो दिन की यात्रा पर आज बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स जा रहे हैं। यह दौरा यूरोपीय संघ की उच्च प्रतिनिधि और उपाध्यक्ष काजा कल्लास के निमंत्रण पर हो रहा है। डॉ. जयशंकर विदेश मामलों की परिषद की बैठक में ईयू के 27 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों से बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान श्री जयशंकर यूरोपीय संघ के अध्यक्ष और बेल्जियम तथा अन्य सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि डॉ. जयशंकर के इस दौरे से यूरोपीय संघ के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होने की उम्मीद है।
News On AIR | मार्च 15, 2026 12:59 अपराह्न
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर दो दिन की यात्रा पर आज बेल्जियम जाएंगे