सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस वीडियो का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया है कि विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा है कि देश मुस्लिम देशों द्वारा इजराइल पर ज्यादतियों को बर्दाश्त नहीं करेगा। वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि इस्राएल ने हाल ही में भारत के अनुरोध पर अफगान तालिबान को तीन अरब डॉलर दिए हैं। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने बताया कि यह दावा फर्जी है और वायरल वीडियो एआई द्वारा जनता को गुमराह करने के लिए बनाया गया है। इकाई ने यह भी कहा कि विदेश मंत्री ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।
News On AIR | मार्च 10, 2026 1:02 अपराह्न
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के नाम से फैलाए जा रहे वीडियो को सरकार ने बताया भ्रामक