विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज नई दिल्ली में खाड़ी सहयोग परिषद -जीसीसी के महासचिव जसीम मोहम्मद अल-बुदैवी से मुलाकात की।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि रणनीतिक वार्ता पर आधारित भारत-जीसीसी संयुक्त कार्य योजना व्यापार तथा निवेश, ऊर्जा, कृषि, सुरक्षा और जन-संबंधों के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ा रही है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौता इस साझेदारी को और भी मजबूत करेगा।