विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ब्रिक्स 2026 के शेरपाओं और विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि ब्रिक्स के 20 वर्ष पूरे होने पर, यह संगठन अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, परामर्श और समन्वय के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बन कर उभरा है और अपने जन-केंद्रित एजेंडा को आगे बढ़ा रहा है। विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि वे ब्रिक्स 2026 की प्राथमिकताओं – लचीलापन, नवाचार, सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों द्वारा दिए गए सुझावों और विचारों को महत्व देते हैं।
News On AIR | फ़रवरी 11, 2026 8:42 पूर्वाह्न
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ब्रिक्स 2026 के शेरपाओं के साथ की बातचीत