विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज फ्रांस पहुंच गए हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने बताया कि उन्होंने पेरिस में ‘सी क्वी से ट्रामे – भारत और फ्रांस के बीच बुनी गई कहानियां‘ नामक प्रदर्शनी का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी भारत की वस्त्र विरासत, कौशल और रचनात्मकता को प्रदर्शित करती है और दोनों देशों के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाती है। अपनी यात्रा के दौरान डॉ. जयशंकर पेरिस में फ्रांस के नेताओं से मुलाकात करेंगे और वहां के विदेश मंत्री जीन नोएल बैरोट से बातचीत करेंगे। वे भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के अन्तर्गत वैश्विक महत्व के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। डॉ. जयशंकर विशिष्ट अतिथि के रूप में फ्रांस के राजदूतों के 31वें सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, विदेश मंत्री लक्ज़मबर्ग जाएंगे, जहां वे वहां के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री जेवियर बेटेल और देश के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। वे लक्ज़मबर्ग में भारत के प्रवासी लोगों से भी बातचीत करेंगे।
Site Admin | जनवरी 5, 2026 5:27 अपराह्न
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पेरिस में ‘सी क्वी से ट्रामे – भारत और फ्रांस के बीच बुनी गई कहानियां’ नामक प्रदर्शनी का दौरा किया