जनवरी 4, 2026 9:22 अपराह्न

printer

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर फ्रांस और लक्ज़मबर्ग की सरकारी यात्रा पर रहेंगे

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से दस जनवरी तक फ्रांस और लक्ज़मबर्ग की सरकारी यात्रा पर रहेंगे। डॉ. जयशंकर पेरिस में फ्रांस के नेताओं से मुलाकात करेंगे और विदेश मंत्री ज्‍यां नोएल बेरोट के साथ बातचीत करेंगे। दोनों नेता भारत-फ्रांस रणनीतिक भागीदारी के अंतर्गत हुई प्रगति तथा वैश्विक महत्‍व के मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि डॉ. जयशंकर 31वें फ्रांस  एम्बेसडर सम्‍मेलन में मुख्‍य अतिथि होंगे और सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे।

विदेश मंत्री लक्ज़मबर्ग में उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री जेवियर बेटेल तथा अन्‍य नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। वे लक्ज़मबर्ग में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।