जनवरी 30, 2026 5:10 अपराह्न

printer

विदेश मंत्री डॉक्‍टर जयंशकर ने फलस्‍तीनी समकक्ष से की मुलाकात

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयंशकर ने नई दिल्ली में फलस्‍तीन के विदेश मंत्री वर्सेन अघाबेकियन शाहीन के साथ मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत तथा फलस्‍तीन के बीच विकास और सहयोग की समीक्षा की।  दोनों नेता इस संबंध को आगे ले जाने की पहलों पर सहमत हुए। श्री जयशंकर ने कहा कि दोनों पक्षों ने गाजा शांति योजना और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर अपने विचारों का आदान-प्रदान भी किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला