जुलाई 15, 2024 8:50 अपराह्न

printer

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर मॉरिशस की दो दिन की यात्रा पर कल रवाना होंगे

 

    विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर कल से दो दिन की यात्रा पर मॉरीशस जा रहे हैं। इस यात्रा के दौरान वे मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ से मुलाकात करेंगे और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगे। डॉक्‍टर जयशंकर मॉरीशस के जाने माने नेताओं से भी बातचीत करेंगे।

    विदेश मंत्रालय के अनुसार इस यात्रा के दौरान दोनों पक्षों को आपसी संबंध के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा का अवसर मिलेगा। उसका कहना है कि इस यात्रा से भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों का महत्व उजागर होता है और भारत की पड़ोसी प्रथम नीतिविजन सागर और वैश्विक दक्षिण क्षेत्र के विचारों के महत्व को बल मिलता है। बहुउद्देशीय द्विपक्षीय संबंध और दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ संबंध की प्रतिबद्धता जारी रखने की पुष्टि होती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला