जून 30, 2025 8:03 पूर्वाह्न

printer

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर अमरीका जाएंगे

विदेश मंत्री एस जयशंकर आज से तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर अमरीका जाएंगे। वे वहां के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के निमंत्रण पर कल होने वाली क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे।

 

 

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि क्वाड समूह स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के नए प्रस्तावों पर ध्यान केंद्रित करेगा। पहलगाम हमले के बाद क्वाड मंत्रियों की यह पहली बैठक होगी।

 

डॉ. जयशंकर आज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में “द ह्युमन कौस्‍ट ऑफ टेरेरिज्‍म” के विषय पर एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे। इसमें आतंकवादी कृत्यों के विनाशकारी प्रभाव होने के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा आतंकवाद से निपटने के लिए की गई कार्रवाई को दर्शाया गया है। यह आयोजन पाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालने से ठीक एक दिन पहले हो रहा है।