विदेश मंत्रालय ने सुरक्षित, व्यवस्थित और नियमित प्रवासन के लिए वैश्विक समझौते के अंतर्गत भारत की पहलों पर एक राष्ट्रीय परामर्श बैठक का आयोजन किया। यह बैठक अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन- आईओएम के सहयोग से आयोजित की गई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि चर्चाओं में क्षेत्रीय और वैश्विक प्रवासन प्रक्रियाओं में भारत की भागीदारी निरंतर झलकती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित, व्यवस्थित और नियमित प्रवासन से संबंधित भारत की पहलों, अनुभवों और उभरती प्राथमिकताओं को साझा करने पर भी चर्चा हुई।
बैठक के उद्घाटन सत्र में सीपीवी और ओआईए सचिव श्रीप्रिया रंगनाथन, संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर स्टीफन प्रीसनर और आईओएम इंडिया के कार्यालय प्रमुख संजय अवस्थी उपस्थित थे।