मार्च 1, 2026 4:38 अपराह्न

printer

विदेश मंत्रालय ने लेबनान में भारतीय नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

विदेश मंत्रालय ने लेबनान में सभी भारतीय नागरिकों को इस क्षेत्र के मौजूदा हालात को ध्‍यान में रखते हुए परामर्श जारी किया है। परामर्श में कहा गया है कि लेबनान में सभी भारतीय नागरिकों को अनावश्‍यक यात्रा से बचना चाहिए, सतर्क रहना चाहिए और स्‍थानीय स्‍तर पर जारी सुरक्षा मानकों तथा आपातकालीन प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। किसी आपात स्थिति के लिए भारतीय नागरिक दूतावास में मोबाइल नम्‍बर और ई-मेल के माध्‍यम से संपर्क कर सकते हैं। नम्‍बर है: +96176860128, ई-मेल- cons.beirut@mea.gov.in.