विदेश मंत्रालय ने भारत में रह रहे ऐसे सभी विदेशी नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया है जो अपने वीसा के विस्तार या अपने ठहराव को नियमित करना चाहते हैं। यह परामर्श पश्चिम एशिया के ताजा़ घटनाक्रम को देखते हुए जारी किया गया है।
मंत्रालय ने कहा है कि ऐसे नागरिकों को नज़दीकी विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय से संपर्क करना चाहिए। इसके लिए कार्यालय की वेबसाइट बीओआई डॉट जीओवी डॉट इन पर भी संपर्क किया जा सकता है।