दिसम्बर 29, 2025 8:43 अपराह्न

printer

विदेश मंत्रालय ने भारत में अल्पसंख्यकों पर हमलों के संबंध में पाकिस्तान के दावों को खारिज कर दिया

विदेश मंत्रालय ने भारत में अल्पसंख्यकों पर हमलों के संबंध में पाकिस्तान के दावों को खारिज कर दिया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के बयान पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस मामले में पाकिस्तान का स्‍वयं का बेहद खराब रिकॉर्ड रहा है। श्री जायसवाल ने कहा कि विभिन्न धर्मों के अल्पसंख्यकों पर पाकिस्तान द्वारा किया जा रहा भयावह और सुनियोजित उत्पीड़न एक स्थापित तथ्य है और भारत पर आरोप लगाने से यह सच्चाई छिप नहीं सकती।