विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से ईरान और इस्रायल की यात्रा करते समय सतर्क रहने तथा भारतीय दूतावास के साथ संपर्क में रहने को कहा है। ईरान और इस्रायल की यात्रा परामर्श के बारे में एक सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दोनों देशों ने कई दिनों से अपने हवाई क्षेत्र अब खोल दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत क्षेत्र में स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है।
Site Admin | मई 3, 2024 7:18 अपराह्न
विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से ईरान और इस्रायल की यात्रा करते समय सतर्क रहने को कहा
