मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 19, 2024 6:12 अपराह्न

printer

विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों से भारतीय उच्चायोग द्वारा परामर्श का पालन करने और उच्चायोग के संपर्क में रहने का आग्रह किया

 

    विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों से भारतीय उच्चायोग द्वारा जारी की गई सलाह का पालन करने और उच्चायोग के संपर्क में रहने का आग्रह किया है। ढाका में उच्चायोग और सहायक उच्चायोग किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबरों पर उपलब्ध हैं।

    नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि पड़ोसी देश में लगभग साढे आठ हजार छात्रों सहित करीब 15 हजार भारतीय नागरिक रहते हैं। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री सुब्रण्‍यम जयशंकर खुद स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रालय भारतीय नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

        

श्री जयसवाल ने कहा कि भारत बांग्लादेश में विरोध को उसके आंतरिक मामले के रूप में देखता है। ओमान के पास डूबे जहाज पर उन्‍होंने कहा कि तलाश और बचाव अभियान जारी है। 15 जुलाई को जहाज डूबने के बाद से भारतीय नौसेना और ओमानी अधिकारी खोज और बचाव अभियान चला रहे हैं। चालक दल के सोलह सदस्यों में से नौ लोगों को बचा लिया गया है, जिनमें आठ भारतीय और एक श्रीलंकाई शामिल है। श्री जयसवाल ने कहा कि घटना में चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई है।

    रूसी सेना से भारतीय नागरिकों की वापसी पर श्री जयसवाल ने कहा कि लगभग 50 भारतीय नागरिकों ने मंत्रालय से संपर्क किया है। उन्होंने कहा कि इस विशेष मुद्दे को भारत ने सभी स्तर पर उठाया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉस्को में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस मुद्दे पर चर्चा की थी। दोनों देश भारतीय नागरिकों की शीघ्र रिहाई के लिए काम कर रहे हैं।