मार्च 1, 2026 4:45 अपराह्न

printer

विदेश मंत्रालय ने दुबई से राजनयिकों को लेकर एक विमान के रवाना होने से जुड़े दावे का खंडन किया

विदेश मंत्रालय की तथ्य जांच इकाई ने सोशल मीडिया पर चल रही उस पोस्ट का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि कल दुबई से राजनयिकों को लेकर एक विमान रवाना हुआ था और लोग वहां से निकलने के लिए विदेश मंत्रालय में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। तथ्य जांच इकाई ने इसे फर्जी और भ्रामक बताया है। जांच इकाई ने लोगों से सोशल मीडिया पर ऐसी फर्जी पोस्ट से सावधान रहने और संयुक्त अरब अमीरात की नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक चैनलों को देखने का आग्रह किया है।