विदेश मंत्रालय ने दीपक मित्तल को संयुक्त अरब अमीरात में भारत का राजदूत नियुक्त किया है। भारतीय विदेश सेवा के 1998 के बैच अधिकारी डॉ० मित्तल ने प्रमुख पदों पर काम किया है। वे प्रधानमंत्री कार्यालय में भी कार्यरत थे। वे 2020 से 2022 तक कतर में भारतीय राजदूत थे। डॉ० मित्तल ने तालिबान के साथ भारत के पहले औपचारिक राजनयिक संपर्क की स्थापना और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय नागरिकों के बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह वर्तमान राजदूत सुनाजय सुधीर की जगह लेंगे, जो सितंबर में सेवानिवृत्त होंगे।
Site Admin | सितम्बर 2, 2025 8:09 अपराह्न
विदेश मंत्रालय ने दीपक मित्तल को संयुक्त अरब अमीरात में भारत का राजदूत नियुक्त किया है
