जनवरी 5, 2026 9:31 अपराह्न

printer

ईरान में प्रदर्शन के मद्देनजर विदेश मंत्रालय ने नागरिकों के लिए यात्रा दिशानिर्देश जारी किए

विदेश मंत्रालय ने आज एक यात्रा दिश‍ानिर्देश जारी कर भारतीय नागरिकों से आग्रह किया है कि वे हाल की घटनाक्रमों को देखते हुए अगली सूचना तक ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचें। ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के व्यक्तियों को सावधानी बरतने और विरोध प्रदर्शनों वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। मंत्रालय ने उनसे समाचारों के साथ-साथ तेहरान स्थित भारतीय दूतावास की वेबसाइट और सोशल मीडिया पर भी नजर रखने को कहा है। ईरान में निवास वीजा पर रह रहे भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि यदि उन्होंने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है तो वे भारतीय दूतावास में पंजीकरण करा लें।