विदेश मंत्रालय, गोवा के नाइट क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा के पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा है। गोवा अग्नि दुर्घटना में 25 लोगों की मौत हो गई थी।
सूत्रों के अनुसार, मंत्रालय को गोवा सरकार से गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा के संबंध में एक पत्र प्राप्त हुआ है। मंत्रालय मौजूदा नियमों के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के अंतर्गत पासपोर्ट रद्द करने के अनुरोध की जांच कर रहा है।