फ़रवरी 6, 2026 8:36 अपराह्न

printer

विदेश मंत्रालय के सचिव सिबी जॉर्ज ने भारत-यूरोपीय संघ फोरम में ऑस्ट्रिया चांसलर के वैश्विक मामलों के विशेष दूत पीटर लॉन्स्की टिफेंथल से मुलाकात की

विदेश मंत्रालय के सचिव सिबी जॉर्ज ने आज नई दिल्ली में भारत-यूरोपीय संघ फोरम में ऑस्ट्रिया चांसलर के वैश्विक मामलों के विशेष दूत पीटर लॉन्स्की टिफेंथल से मुलाकात की। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने भारत-यूरोपीय संघ संबंधों को और मजबूत करने पर भी चर्चा की और आपसी हित के अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला