जनवरी 21, 2026 3:10 अपराह्न

printer

विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने स्पेका आर्थिक मंच में भारत का प्रतिनिधित्व किया

विदेश मंत्रालय के सचिव-पश्चिम सिबी जॉर्ज ने मध्य एशिया की अर्थव्यवस्थाओं के लिए संयुक्त राष्ट्र का विशेष कार्यक्रम- स्पेका आर्थिक मंच में भारत का प्रतिनिधित्व किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सचिव ने तुर्कमेनिस्तान और अन्य मध्य एशियाई देशों के साथ व्यापार, आर्थिक, निवेश और परिवहन संबंधों को और मजबूत करने के लिए देश की प्रतिबद्धता को दोहराया। श्री जॉर्ज ने तुर्कमेनिस्तान के वित्त और अर्थव्यवस्था मंत्री तथा कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के उप मंत्रियों से भी बातचीत की।