विदेश मंत्रालय की तथ्य जांच इकाई ने सोशल मीडिया पर चल रहे उन दावों का खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि भारत ने ईरान को धमकी दी है और भारतीय नौसेना पश्चिम एशियाई देश के खिलाफ समुद्र में प्रवेश कर चुकी है। तथ्य जांच इकाई ने इन दावों को फर्जी बताया है और नागरिकों से सोशल मीडिया पर इस तरह के निराधार दावों के प्रति सतर्क रहने को कहा है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर चल रहे उन दावों को भी फर्जी बताया है जिनमें कहा गया है कि भारत ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा नहीं खोला गया तो भारतीय नौसेना ईरान के खिलाफ एक बहुत बड़ा अभियान चलाएगी जिसमें ईरानी ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा।
News On AIR | मार्च 13, 2026 7:28 अपराह्न
विदेश मंत्रालय की तथ्य जांच इकाई ने भारत द्वारा ईरान को धमकी और नौसेना की तैनाती के दावों का किया खंडन